धोखाधड़ी का परिवाद पत्र दायर

पति द्वारा दूसरी औरत रखने और आये दिन मारपीट किये जाने का मामला गुमला : सदर थाना के तेलगांव कुंबाटोली निवासी पुष्पा कुमारी ने कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन सुमित्रा उराइन, बहन के पति बिरसा उरांव व पुत्र बल्ले उरांव के ऊपर मारपीट व धोखाधड़ी का आरोप लगाया […]

पति द्वारा दूसरी औरत रखने और आये दिन मारपीट किये जाने का मामला

गुमला : सदर थाना के तेलगांव कुंबाटोली निवासी पुष्पा कुमारी ने कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन सुमित्रा उराइन, बहन के पति बिरसा उरांव व पुत्र बल्ले उरांव के ऊपर मारपीट व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुष्पा ने दर्ज परिवाद पत्र में कहा है कि उसकी शादी 1995 में हुई थी. बाद में पति द्वारा दूसरी औरत रखने और आये दिन मारपीट किये जाने के कारण वह अपने मायके तेलगांव कुंबाटोली चली आयी, जहां मेरे पिता बुधवा उरांव ने गांव में अपनी जमीन पर मुझे हिस्सा दिया.
मैं गांव में ही रहने लगी. बाद में उक्त जमीन पर घर बनाने को लेकर कमाने के लिए वर्ष 2010 में दिल्ली चली गयी. बड़ी बहन सुमित्रा उराइन ने कहा कि तुम वहीं से पैसा भेज देना, मैं यहां घर बनवा दूंगी. दिल्ली में पैसा कमाने के बाद पुष्पा ने अपनी बड़ी बहन को बैंक के माध्यम से दो लाख रुपये दिया. बीच-बीच में पुष्पा भी गांव आती थी और घर का निर्माण कार्य देखती थी. इधर, छह अप्रैल 2018 को वह दिल्ली से आयी, तो बड़ी बहन सुमित्रा, बहन का पति बिरसा उरांव व पुत्र बल्ले उरांव ने मारपीट की. जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान बिरसा उरांव ने अभद्र व्यवहार भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >