एंबुलेंस चालक ने घायल को रिम्स ले जाने से किया इंकार

बसिया : रांची-सिमडेगा मुख्य पथ स्थित बसिया कोयल नदी पुल पर रविवार अहले सुबह लगभग चार बजे सड़क हादसे में लोहरदगा के भंडरा निवासी भरत साहू गंभीर रूप से घायल हो या़ घायल को रेफरल अस्पताल बसिया के एंबुलेंस (जेएच01सीएच 7401) के चालक ने रिम्स ले जाने से इंकार कर दिया. बाद में बसिया पुलिस […]

बसिया : रांची-सिमडेगा मुख्य पथ स्थित बसिया कोयल नदी पुल पर रविवार अहले सुबह लगभग चार बजे सड़क हादसे में लोहरदगा के भंडरा निवासी भरत साहू गंभीर रूप से घायल हो या़ घायल को रेफरल अस्पताल बसिया के एंबुलेंस (जेएच01सीएच 7401) के चालक ने रिम्स ले जाने से इंकार कर दिया. बाद में बसिया पुलिस के सहयोग से भरत को रिम्स ले जाया गया.
भरत साहू दूध ढोने वाले गाड़ी (जेएच01बीवाइ 5417) का सह चालक है. वह रविवार अहले सुबह गाड़ी में दूध लेकर चालक के साथ निकला था. इसी दौरान बसिया कोयल नदी के पुल पर दूध की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकरायी. इस घटना में भरत गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद दूध गाड़ी का चालक अपने सह चालक भरत को घायल अवस्था में घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गया. स्थानीय लोगों ने भरत को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया़ बसंत को रिम्स ले जाने की जिम्मेवारी एंबुलेंस 108 के चालक को सौंपी गयी. लेकिन एंबुलेंस चालक ने घायल भरत के साथ परिजन के नहीं होने के कारण उसे रिम्स ले जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद एंबुलेंस चालक से काफी मान-मनौवल किया गया. इस पर एंबुलेंस चालक ने गाड़ी में टायर नहीं होने का बहाना दिया. किसी प्रकार एंबुलेंस चालक के तैयार नहीं होने पर बसिया पुलिस भरत के सहयोग के लिए आगे आयी और पुलिस विभाग के वाहन से भरत को रिम्स भिजवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >