गुमला : ठेकेदार को मारने पहुंचे छह अपराधी, ग्रामीणों ने दिखाया साहस, एक अपराधी को धर दबोचा

दुर्जय पासवान, गुमला रांची व गुमला मार्ग पर स्थित सिसई थाना के महुआडीपा के समीप एक ठेकेदार की हत्या के इरादे से पहुंचे छह अपराधियों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खदेड़ा. भागने के क्रम में ग्रामीणों ने एक अपराधी को धर दबोचा. उक्त अपराधी को गांव वालों ने पुलिस को सौंप दिया है. घटना […]

दुर्जय पासवान, गुमला

रांची व गुमला मार्ग पर स्थित सिसई थाना के महुआडीपा के समीप एक ठेकेदार की हत्या के इरादे से पहुंचे छह अपराधियों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खदेड़ा. भागने के क्रम में ग्रामीणों ने एक अपराधी को धर दबोचा. उक्त अपराधी को गांव वालों ने पुलिस को सौंप दिया है. घटना स्थल से एक इंडिगो गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है.

पकड़े गये अपराधी को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है. घटना मंगलवार रात साढ़े सात बजे की है. थाना प्रभारी ने कहा कि अभी कुछ भी बताया नहीं जा सकता. क्योंकि अपराधी से पूछताछ चल रही है. वहीं भागे अपराधियों की खोजबीन भी की जा रही है.

एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर ने बताया कि एक अपराधी से पकड़कर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार ठेकेदार गजेंद्र महुआडीपा के समीप से गुजर रहा था. तभी एक गाड़ी से छह अपराधी पहुंचे. गजेंद्र के सिर पर पिस्तौल अड़ा दी. तभी आसपास के लोग जुट गये. सभी अपराधी भागने लगे. जिसमें एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >