पहाड़ से कूद कर युवक ने दी जान

रायडीह(गुमला): रायडीह थाना क्षेत्र के सुगाकाटा गांव स्थित बिछी पहाड़ से कूद कर 30 वर्षीय चमरू नगेशिया ने जान दे दी. उसने गांव वालों से कहा कि पहाड़ घूमने जा रहे हैं. इसके बाद पहाड़ पर चमरू चढ़ गया और कूद गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना शनिवार की देर शाम […]

रायडीह(गुमला): रायडीह थाना क्षेत्र के सुगाकाटा गांव स्थित बिछी पहाड़ से कूद कर 30 वर्षीय चमरू नगेशिया ने जान दे दी. उसने गांव वालों से कहा कि पहाड़ घूमने जा रहे हैं. इसके बाद पहाड़ पर चमरू चढ़ गया और कूद गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना शनिवार की देर शाम की है. बताया जा रहा है कि चमरू ने पहले भी जान देने का प्रयास किया था.

कुछ दिन पहले घाघरा क्षेत्र में उसने चाकू से अपना गला काट लिया था. उस समय स्थानीय लोगों ने चमरू की जान बचायी थी. चाकू से गला कटने के कारण कई दिनों तक चमरू अस्पताल में था. इधर, गला का जख्म ठीक होने के बाद वह अपने गांव चला गया था. इसके बाद शनिवार की देर शाम को चमरू ने आत्महत्या कर ली. उसने क्यों जान दी, इसका पता नहीं चला है.

परिजनों का कहना है कि चमरू मानसिक रूप से विक्षिप्त था. उसने कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया है. घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है. हालांकि जानकारी मिल रही है कि ग्रामीण शव को गांव में ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी गयी. मृतक का परिवार गरीब है. इस कारण शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन तैयार नहीं हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >