सीमा की पढ़ाई के लिए दिये गये दो लाख रुपये

गुमला: इंटर कला संकाय में गुमला जिला टॉपर सीमा कुमारी की पढ़ाई नहीं रूकेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास की घोषणा के बाद सोमवार को डीसी श्रवण साय व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सीमा को दो लाख रुपये का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सीमा को पढ़ाई के लिए पैसा दिया गया है. अब सीमा […]

गुमला: इंटर कला संकाय में गुमला जिला टॉपर सीमा कुमारी की पढ़ाई नहीं रूकेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास की घोषणा के बाद सोमवार को डीसी श्रवण साय व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सीमा को दो लाख रुपये का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सीमा को पढ़ाई के लिए पैसा दिया गया है. अब सीमा आगे की पढ़ाई करेगी. सीएम अनाथ है. उसके माता-पिता का निधन हो गया है.

इसके बाद उसके मौसा सीमा को पढ़ा रहे थे, लेकिन 15 दिन पहले मौसा का भी निधन हो गया. इसके बाद सीमा अपनी पढ़ाई को लेकर परेशान थी. सीमा की दुखभरी कहानी को प्रभात खबर में प्रकाशित किया गया था. इसके बाद 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी सीमा ने मुलाकात कर पढ़ाई में सहयोग करने की गुहार लगायी थी.

सीएम ने बदरी गांव में घोषणा करते हुए डीसी से कहा था कि सीमा की मदद करें. इसके बाद सोमवार को डीसी ने सीमा व उसकी मौसी को गुमला में बुला कर दो लाख रुपये की मदद की. पैसा मिलने के बाद सीमा ने कहा कि वह अब आगे की पढ़ाई करेगी. उसने बताया कि उसने महिला कॉलेज रांची में नामांकन ले लिया है. उन्होंने सीएम व गुमला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >