मैं किस मिट्टी का हूं यारों, कफन के एक-एक कोने पर हिंदुस्तान..

गुमला: मैं किस मिट्टी का हूं यारों, मेरी पहचान लिख देना, कफन के एक-एक कोने पर हिंदुस्तान लिख देना… की बोल से बुधवार को वीर शहीदों की याद में दीपावली की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला पत्रकार संघ व लायंस क्लब गुमला द्वारा लायंस भवन में आयोजित था. […]

गुमला: मैं किस मिट्टी का हूं यारों, मेरी पहचान लिख देना, कफन के एक-एक कोने पर हिंदुस्तान लिख देना… की बोल से बुधवार को वीर शहीदों की याद में दीपावली की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला पत्रकार संघ व लायंस क्लब गुमला द्वारा लायंस भवन में आयोजित था. वीर शहीदों की याद में आयोजित इस कवि सम्मेलन का विषय ये दीपक जलता रहेगा. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि एसपी चंदन कुमार झा, डीडीसी एनके सिन्हा, एएसपी सरोज कुमार, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, डीपीआरओ पंचानन उरांव ने किया. स्वागत भाषण हरिओम सुधांशु व अध्यक्षता पंचानन उरांव ने किया.

शिक्षक स्वपन कुमार राय ने वीर शहीदों पर कविता सुनायी. मंच का संचालन करते हुए अफताब अंजुम ने कई कविता सुनायी. एसपी ने कहा कि वीर शहीदों की याद में आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही लाजवाब है. शहीदों के कारण ही हम अमन-चैन व शांति से रह रहे हैं. मौके पर उपेश पांडेय, दुर्जय पासवान, शशिभूषण गुड्डू ने संबोधित किया.

कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष सुबोध कुमार लाल, अशोक कुमार जायसवाल, प्रमोद दास, दीपक कुमार, मनीष केसरी, सुनील चौबे, गणपत चौरसिया, शंभु कुमार, डीएन सिंह, फिरोज आलम व शंकर लाल जाजोदिया कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >