समीक्षा: आपराधिक घटनाओं की एसपी कार्यालय में हुई समीक्षा, ढाई साल में 265 अपराधियों को दिलायी गयी है सजा

गुमला: गुमला जिला की पुलिस अपराधियों व उग्रवादियों को सजा दिलाने में आगे है. ढाई साल में 265 उग्रवादी व अपराधियों को सजा दिलायी गयी है. वहीं जेल में बंद कई हार्डकोर व इनामी उग्रवादियों के अलावा अपराधियों के केस का ट्रायल तेजी से कराया जा रहा है, जिससे उन्हें भी सजा दिलाया जा सके. […]

गुमला: गुमला जिला की पुलिस अपराधियों व उग्रवादियों को सजा दिलाने में आगे है. ढाई साल में 265 उग्रवादी व अपराधियों को सजा दिलायी गयी है. वहीं जेल में बंद कई हार्डकोर व इनामी उग्रवादियों के अलावा अपराधियों के केस का ट्रायल तेजी से कराया जा रहा है, जिससे उन्हें भी सजा दिलाया जा सके. गुमला पुलिस के कार्यों से राज्य के डीजीपी डीके पांडेय खुश हैं.
उन्होंने गुमला जिला की पुलिस की प्रशंसा की है. यह जानकारी शुक्रवार को एसपी कार्यालय में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी चंदन कुमार झा ने दी. बैठक में एसपी ने थानावार अापराधिक घटनाओं की समीक्षा की. कई थाना के कार्य बेहतर हैं. एसपी ने उनकी प्रशंसा की. वहीं जो थाना केसों के निष्पादन में पीछे चल रहे हैं, उन थानों को केस के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. जितने भी वारंटी हैं, उन्हें शीघ्र पकड़ कर जेल भेजने के लिए कहा. एसपी ने बताया कि गुमला पुलिस बेहतर काम कर रही है. तीन महीने के अंदर सभी उग्रवादी व अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस काम करेगी.

भाकपा माओवादी नक्सलियों के केस के ट्रायल में तेजी लाने व सजा दिलाने के लिए नोडल पदाधिकारी गुमला के एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत को बनाया गया है. वहीं पीएलएफआइ के उग्रवादियों के केस के ट्रायल में तेजी लाने के लिए नोडल पदाधिकारी एएसपी सरोज कुमार व बसिया एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर को बनाया गया है. एसपी ने कहा कि 31 दिसंबर तक हार्डकोर व इनामी नक्सलियों के केस का ट्रायल कराना है. हर केस के ट्रायल में नोडल पदाधिकारी खुद उपस्थित रहेंगे.

बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारी
एएसपी सरोज कुमार, गुमला एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, बसिया एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, प्रशिक्षु डीएसपी गोपाल, इंस्पेक्टर जेएस मुर्मू, विनोद कुमार, थाना प्रभारी राकेश कुमार, श्याम बिहारी मांझी, चक्रवर्ती कुमार राम, राजेश कुमार सिंह, अनिल नायक, राजेंद्र रजक, मणिलाल राणा, सुदामा चौधरी, अशोक कुमार, नरेश कुमार, धर्मपाल कुमार व अजय कुमार ठाकुर सहित कई पुलिस पदाधिकारी थे.
बैकफुट पर चले गये हैं नक्सली : एसपी
एसपी ने कहा कि गुमला पुलिस की दबिश के कारण पीएलएफआइ व माओवादी बैकफुट पर चले गये हैं. कई बड़े माओवादी व पीएलएफआइ उग्रवादियों को पकड़ कर जेल भेजा गया या फिर मुठभेड़ में मार गिराया गया है. अभी भी कुछ इलाकों में नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. जितने भी बड़े नक्सली हैं, बहुत जल्द वे लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >