मंथन: सभी बैंक के प्रतिनिधियों के साथ डीसी की बैठक, किसानों को आधार सीडिंग से जोड़ने का दिया आदेश

गुमला: जिला में बैंकिग व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ कृषि व अन्य उद्योग धंधों में बैंकिग की भूमिका प्रमुखता के साथ सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंक के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त श्रवण साय ने शुक्रवार को बैठक की. जिला के तीन लाख किसानों को डीबीटी व आधार लिंकेज से जोड़ने की विशेष रणनीति उपायुक्त […]

गुमला: जिला में बैंकिग व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ कृषि व अन्य उद्योग धंधों में बैंकिग की भूमिका प्रमुखता के साथ सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंक के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त श्रवण साय ने शुक्रवार को बैठक की. जिला के तीन लाख किसानों को डीबीटी व आधार लिंकेज से जोड़ने की विशेष रणनीति उपायुक्त ने बैंकर्स के साथ तैयार की.

एक नवंबर से 15 नवंबर तक पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष शिविर के आयोजन को लेकर भी उपायुक्त द्वारा सभी बैंकर्स को विशेष दिशा निर्देश दिया गया.

कृषि व पशुपालन विभाग के साथ बैठक
डीसी ने अपने कार्यालय कक्ष में कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक की. कृषि विभाग को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न प्रखंडों में कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >