पुलिस व महिलाओं ने शराब भट्ठी ध्वस्त की

रंका : रंका टांड़ी मोहल्ला में पुलिस व नारी नशामुक्ति समिति के संयुक्त तत्वावधान में शराब बंदी अभियान चलाकर एक दर्जन घर में बन रही शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान पुलिस व समिति के सदस्यों ने करीब एक हजार लीटर बनाये गये महुआ शराब को बहा दिया. साथ ही शराब बनाने का […]

रंका : रंका टांड़ी मोहल्ला में पुलिस व नारी नशामुक्ति समिति के संयुक्त तत्वावधान में शराब बंदी अभियान चलाकर एक दर्जन घर में बन रही शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान पुलिस व समिति के सदस्यों ने करीब एक हजार लीटर बनाये गये महुआ शराब को बहा दिया. साथ ही शराब बनाने का उपकरण व बर्तन को तोड़ दिया. कार्रवाई के बाद पुलिस ने ड्राम व बर्तन को जब्त कर अपने साथ ले गयी. अवैध शराब चुलाई के कारोबारी पुलिस व नशामुक्ति समिति को देखते ही घबरा गये. उनके द्वारा आनन-फानन में शराब को मकई के खेत और लैटरिंग रूम में को छुपा दिया गया. लेकिन पुलिस व समिति के लोगों ने खोज कर शराब को बहा दिया.

विदित हो कि टांड़ी मोहल्ला में वर्षों से अवैध रूप से महुआ शराब चुलाकर बेचा जाता है. इस धंधा में पुरुषों से अधिक महिलाएं संलिप्त रहती हैं. शराबियों द्वारा यहां प्रतिदिन मारपीट व झगड़ा की खबरें आती रहती हैं. इससे अजीज होकर यहां की महिलाओं ने नारी नशामुक्ति समिति का गठन किया है और उसके तहत शराब कारोबार को बंद करने के लिये सड़क पर उतर आयी हैं.

समिति के बैनर तले बुधवार को पहली बार नशामुक्ति रैली निकाली गयी थी. नशामुक्ति समिति के गठन एवं उसके तेवर से महुआ शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. इस मौके पर समिति की अध्यक्ष आशा भारती ने कहा कि यह अभियान तबतक बंद नहीं होगा, जब तक पूर्ण रूप से शराब बंद नहीं हो जाता. अभियान में करीब 100 महिलाएं शामिल थी. मुहल्ले के युवाओं ने भी महिलाओं का सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >