फुटबॉल मैच देखने निकले युवक की हत्या

गुमला: गुमला सदर थाना के बसुआ डीपाटोली निवासी रामू उरांव (30) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. उसके चेहरे को बुरी तरह कूचा गया है. अपराधियों ने रामू की हत्या करने के बाद उसके शव को डीपाटोली नहर में फेंक दिया. गुमला पुलिस ने बसुआ से फोरी जाने वाली सड़क स्थित डीपाटोली […]

गुमला: गुमला सदर थाना के बसुआ डीपाटोली निवासी रामू उरांव (30) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. उसके चेहरे को बुरी तरह कूचा गया है. अपराधियों ने रामू की हत्या करने के बाद उसके शव को डीपाटोली नहर में फेंक दिया. गुमला पुलिस ने बसुआ से फोरी जाने वाली सड़क स्थित डीपाटोली नहर से मंगलवार को शव बरामद किया.

शव की शिनाख्त उसके भाई बिंदेश्वर उरांव ने की. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में बिंदेश्वर ने बताया कि 30 सितंबर को रामू सुबह आठ बजे डुमरटोली में फुटबॉल मैच देखने जाने की बात कह कर निकला था. उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था. परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका.

सुबह को डीपाटोली नहर में शव को होने की सूचना मिलने पर परिजन डीपाटोली नहर पहुंचे, जहां पुलिस की उपस्थिति में शव की शिनाख्त हुई. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है, जबकि परिजन का कहना है कि किसी से रामू का कोई प्रेम प्रसंग नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >