प्रेमी ने चाकू मार की प्रेमिका की हत्या
ठेठइटांगर : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के घुटबहार पंचायत के लोदरोटोली गांव में प्रेमी ने चाकू मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक घुटबहार पंचायत के शैलपुटी निवासी सरिता लुगून (22) तथा गांव के ही ऐनसन जोजो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. किंतु इसी बीच युवती के परिजनों ने युवती का […]
ठेठइटांगर : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के घुटबहार पंचायत के लोदरोटोली गांव में प्रेमी ने चाकू मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक घुटबहार पंचायत के शैलपुटी निवासी सरिता लुगून (22) तथा गांव के ही ऐनसन जोजो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. किंतु इसी बीच युवती के परिजनों ने युवती का विवाह लोदरोटोली निवासी अनमोल जोजो के साथ तय कर दी.
29 सितंबर को सरिता लुगून लोदरोटोली अनमोल जोजो के घर गयी थी. इसी बीच रात्रि में ऐनसन जोजो वहां पहुंचा और युवती को जबरन घर से घसीटते हुए बाहर ले गया. घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर उसके पेट में चाकू मार उसकी हत्या कर दी.
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही हत्या के आरोपी ऐनसन जोजो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.