आश्रम परिसर में पूज्य अघोरेश्वर का विचार दर्शन विषय पर आयोजित इस गोष्ठी का उदघाटन उपाध्यक्ष विनय लाल ने किया. उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु की वाणियों काे अपने जीवन में उतारें और समाज व राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले चलें. संजय महापात्रा ने कहा कि समाज को सुधारने से पहले स्वयं में सुधार की जरूरत है. हम सुधरेंगे, तो जग भी सुधरेगा. हेमलता यादव ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है.
गोष्ठी में केंद्रीय समिति के संरक्षक आश्रम कुमार, शाखा मंत्री विपिन कुमार सिन्हा व संयुक्त मंत्री अजय कुमार सिन्हा ने भी अपने-अपने विचार रखे. मंच का संचालन भोलानाथ दास ने किया. इससे पूर्व समूह के लोगों ने अघोरेश्वर महाप्रभु के तैल चित्र के साथ प्रात: 4.30 बजे प्रभातफेरी निकाली. जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी. इसके बाद प्रात: सात बजे ध्वजारोहण के उपरांत सफल योनि ग्रंथ का पाठ किया गया. मौके पर प्रचारमंत्री नंदकुमार सिंह सहित काफी संख्या में समूह के लोग उपस्थित थे.
