तैयारी: दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर परिषद बोर्ड की बैठक, लाइट लगाने का निर्णय
सिमडेगा: नगर परिषद की बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी ने की. बैठक में दुर्गा पूजा व मुहर्रम को देखते हुए नागरिक सुविधा मद से शहरी क्षेत्र में लाइट लगाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि सफाईकर्मी घर-घर जाकर कचरा उठाने का कार्य शुरू करेंगे. बैठक में नगर […]
सिमडेगा: नगर परिषद की बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी ने की. बैठक में दुर्गा पूजा व मुहर्रम को देखते हुए नागरिक सुविधा मद से शहरी क्षेत्र में लाइट लगाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि सफाईकर्मी घर-घर जाकर कचरा उठाने का कार्य शुरू करेंगे. बैठक में नगर विकास विभाग के चंदन कुमार भी मौजूद थे.
उन्होंने कहा कि गुलजार गली से तालाब होते हुए बाजार टोली रोड तक कालीकरण रोड तथा सलडेगा में विवाह मंडप की योजना को वे स्वीकृत दिलाने का प्रयास करेंगे. वार्ड नंबर 12 के बाजार टोली में सामुदायिक भवन बनाने तथा मिनी जलमीनार बनाने का प्रस्ताव वार्ड पार्षद सुनिता देवी द्वारा पारित कराया गया. रन फोर झारखंड का भी निर्णय लिया गया.
वार्ड पाषर्दों ने कहा कि बोर्ड में योजना को पारित करा लिया जाता है, किंतु काम नहीं होता. बैठक में वार्ड में काम नहीं होने पर उपाध्यक्ष संतोष देवी नाराज हुईं. वार्ड पार्षद फिदाउल रहमान ने कहा कि बोर्ड द्वारा विकास के नाम पर भेदभाव किया जाता है. इसके अलावा कई और मुद्दों पर भी लोगों ने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची ने किया.