कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने बताया हादसा

मेहरमा के दिग्घी गांव में कुएं से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद। परिजनों ने इसे हादसा मानकर पोस्टमार्टम से किया इनकार, पुलिस ने शव सौंपा।

मेहरमा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में गुरुवार को एक कुएं से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला. मृतक की पहचान दिग्घी गांव निवासी दिनेश मंडल के 35 वर्षीय पुत्र रविकांत मंडल के रूप में हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता, पत्नी रूबी देवी और उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री घटनास्थल पर पहुंचे. पति का शव देखकर रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर गश्ती दल में तैनात एएसआइ बीरेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और प्रारंभिक जांच की.

पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि उनके पति को नशे की लत थी और वह अक्सर नशे की हालत में रहते थे. गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वह घर आये थे और इसके बाद शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित खेतों की ओर चले गये. लगभग दो घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि वह कुएं में गिर गये हैं, जिससे उनकी मौत हो गयी. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने इसे दुर्घटना बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर स्पष्ट किया कि घटना एक हादसा है और इस संबंध में उन्हें किसी पर कोई संदेह या आरोप नहीं है. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा नियमानुसार की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >