गोड्डा के दौरे पर जल्द आयेंगे जयराम महतो

तैयारी के सिलसिले में कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जेबीकेएसएस के संस्थापक सह नेता जयराम महतो गोड्डा जिले का दौरा करेंगे. इसको लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. गोड्डा जिले के जेबीकेएसएस से जुड़े संगठन के साथियों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें जिले के कई युवा शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल युवा साथियों ने बताया कि जल्द ही जयराम महतो जिले में नये संगठन को बनाने में जुटेंगे. आने वाले समय में यह संघ भी विस चुनाव में शामिल होगा. लोस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ने वाला यह संगठन अब जिले में भी अपनी पैर पसारेगा. पार्टी के राजेंद्र कुमार महतो, पंकज कुमार महतो आदि ने बताया कि अभी चयनित सदस्यों की बैठक हुई है, जिसमें मुख्य रूप से दिनेश महतो, गौतम महतो, मदन महतो, प्रवीन महतो, राजेश महतो, दीपक महतो, पंकज महतो सहित करीब दर्जनों मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >