पथरगामा. प्रखंड की पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मि समुदाय की ओर से वॉल राइटिंग अभियान की शुरुआत की गयी है. कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि समुदाय के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना में कुड़मि समुदाय के लोग अधिक से अधिक संख्या में अपनी मातृभाषा के रूप में कुड़मालि अवश्य दर्ज करें. इसे लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने समुदाय के छात्र, युवा, अभिभावक एवं बुद्धिजीवियों से अपील करते हुए कहा कि जिले के हर गांव, मोहल्ले एवं चौक-चौराहों पर वॉल राइटिंग किया जाए, ताकि लोग जागरूक हो सकें. दिनेश कुमार महतो ने कहा कि जाति जनगणना सौ वर्ष बाद हो रही है, इसलिए इस अवसर को बेकार नहीं जाने देना चाहिए. समुदाय की वास्तविक जनसंख्या सामने आनी चाहिए, जिससे अस्मिता एवं पहचान की लड़ाई मजबूत बनी रहे. इस मौके पर रामेश्वर महतो, दीपक कुमार महतो, प्रिंस कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, सोनी महतो एवं दीप्ति श्री महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
कुड़मि समुदाय ने शुरू किया वॉल राइटिंग अभियान
प्रखंड की पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मि समुदाय की ओर से वॉल राइटिंग अभियान की शुरुआत की गयी है.
