मानव श्रृंखला एवं रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

वोट देना सभी मतदाताओं का कर्तव्य एवं दायित्व

बोआरीजोर प्रखंड के प्लस टू दामिन उच्च विद्यालय राजाभीठा के बच्चों ने मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया. प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया गया है. बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला एवं गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को आगामी 20 नवंबर को घर से निकाल कर वोट देने की अपील की. रैली के माध्यम से बच्चों ने नारा लगाते हुए कहा कि पहले मतदान फिर जलपान होना चाहिए. वोट देना सभी मतदाताओं का कर्तव्य एवं दायित्व है. झारखंड राज्य को सुंदर बनाने के लिए सभी मतदाताओं का सहयोग आवश्यक है. अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत होने पर लोकतंत्र की खूबसूरती दिखाई पड़ती है. इस लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर सभी मतदाता अवश्य भाग लें एवं मतदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >