पेयजल की समस्या से जूझ रहे महुवासोल संथाली टोला के ग्रामीण

लगभग 25 से अधिक घरों के ग्रामीण प्रभावित

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत महुवासोल संथाली टोला के मोड़ पर लगा सरकारी चापाकल पिछले 20 दिनों से खराब पड़ा हुआ है. चापाकल के खराब हो जाने से टोले के ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. बताया जाता है कि चापाकल के पाइप में लीकेज होने के साथ-साथ हैंडल में खराबी है, जिसके कारण चापाकल लोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रहा है. चापाकल टोला के मुख्य सड़क के किनारे स्थित है, जहां आसपास के लगभग 25 से अधिक घरों के ग्रामीण पानी लिया करते थे. बता दें कि भीषण गर्मी में चापाकल के खराब हो जाने से टोला के ग्रामीणों को प्रत्येक दिन पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. स्थानीय राज हेंब्रम, तालाबाबू मरांडी, प्रदीप टुडू, जयचंद हेंब्रम, सरोजिनी मरांडी, मंझली मुर्मू आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस तपती धूप में चापाकल के खराब हो जाने से टोले के बुजुर्ग ग्रामीणों के साथ-साथ महिलाओं को विशेष रूप से दैनिक घरेलू कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने यथाशीघ्र चापाकल के मरम्मत कराये जाने की मांग की है, ताकि टोले के लोगों को पानी की सुविधा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >