स्वतंत्रता के बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क, बरसात में आवागमन हो रहा मुश्किल

अमजोरा-पिरोजपुर रजक टोला के ग्रामीणों ने सड़क व नाला निर्माण की लगायी गुहार

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अमजोरा-पिरोजपुर के रजक टोला के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क की कमी से परेशान हैं. स्वतंत्रता के बाद भी सड़क न बनने के कारण टोला वासियों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, विशेषकर बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव होने के समय उन्हें उम्मीद थी कि इस सड़क का निर्माण होगा, लेकिन अब तक लगभग 12 से 13 वर्ष बीत चुके हैं और सड़क निर्माण नहीं होने से उनकी आशा अधूरी रह गयी. पंचायत द्वारा सड़क और नाला निर्माण न किये जाने के कारण ग्रामीणों ने अब विधायक या सांसद फंड से सड़क और नाला निर्माण की गुहार लगायी है. कुछ माह पूर्व ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन भी दिया था. आवेदन में उन्होंने बताया कि पिरोजपुर के रजक टोला के निवासी आजादी के बाद भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. मुख्य मार्ग से जाने वाली सड़क का निर्माण दिलीप रजक के घर से कैलाश पासवान के घर तक पक्की हो चुका है, लेकिन नाला न बनने के कारण सड़क पर पानी का बहाव होता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है. इसके अलावा, कैलाश पासवान के घर से राजकुमार मंडल के घर तक कच्ची सड़क होने के कारण घरों का पानी और बरसात का पानी सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे मरीजों को लाने-ले जाने में भी दिक्कत होती है. ग्रामीण कौशल कुमार रजक, अरबिंद रजक, संजीव कुमार रजक, कंचन देवी, मो. कांति, दिलीप रजक, सुधा देवी, राजो देवी, गौतम रजक, सीमा देवी सहित दर्जनों अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क और नाला निर्माण की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधा मिल सके और आवागमन सुरक्षित एवं आसान हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >