हनवारा में SIR शिविर, मतदाता सूची जांच कराने उमड़े ग्रामीण

महगामा के रामकोल पंचायत में मतदाता सूची सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं का समाधान पाया.

प्रतिनिधि, हनवारा: महगामा प्रखंड की रामकोल पंचायत भवन में गुरुवार को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर शिविर लगाया गया. मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे. सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शिविर में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. ग्रामीणों ने मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच करायी.

जिन लोगों के नाम, पता या अन्य जानकारी में किसी तरह की त्रुटि थी, उन्होंने उसे दुरुस्त कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली. शिविर में तैनात कर्मियों ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी.

दस्तावेजों की जांच और सत्यापन का हुआ काम

शिविर में मौजूद कर्मियों ने ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गयी.

शिविर में लोगों की अधिक भीड़ को देखते हुए कर्मियों ने व्यवस्थित तरीके से दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया. ग्रामीण अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े नजर आये.

यह भी पढ़ें:

गोड्डा में कोढ़ा गैंग की एंट्री की सूचना,पुलिस अलर्ट; बैंक-बाजार में बढ़ी निगरानी

पंचायत में शिविर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

ग्रामीणों ने पंचायत भवन में शिविर आयोजित किये जाने पर खुशी जतायी. उनका कहना था कि SIR से जुड़े कार्यों के लिए अब प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है.

पंचायत स्तर पर ही जानकारी मिलने और दस्तावेजों की जांच होने से समय और परेशानी दोनों की बचत हो रही है. ग्रामीणों ने इस तरह के शिविरों को आम लोगों के लिए सुविधाजनक बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >