मछली लदा वाहन पलटा, राहगीरों में मची लूटने की होड़

पोड़ैयाहाट-हंसडीहा मुख्य मार्ग घटवाली चौक केपास हुई घटना

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट-हंसडीहा मुख्य मार्ग घटवाली चौक ओवर ब्रिज के समीप मछली लदा पिकअप वाहन व दूध लदे वाहन में टक्कर हो गया. इसमें दोनों वाहन पलट गया. इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और सभी मछली सड़क पर बिखरी मछलियों को घर ले जाने लगे. जब तक पुलिस पहुंची, तब तक मछलियां लूटी जा चुकी थी और लोग घर चले गये थे. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >