पेसा कानून के तहत योजना चयन व ग्राम सभा संचालन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

बोआरीजोर में प्रखंड कार्यालय में पंचायत प्रशिक्षण आयोजित

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में पंचायत सहायक, मुखिया और पंचायत सचिवों के लिए पेसा कानून के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षक दुर्गा हांसदा ने बताया कि 40 से 45 लोगों के बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा में आदिवासी मूलभूत योजनाओं के चयन और सही क्रियान्वयन की प्रक्रिया को समझाना था. उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में आदिवासी व्यक्ति ही अध्यक्ष का पद संभालेंगे. यदि किसी गांव में ग्राम प्रधान आदिवासी नहीं है, तो वहां कोई अन्य आदिवासी व्यक्ति अध्यक्षता करेगा. मुखिया और पर्यवेक्षक के रूप में भी शामिल हो सकते हैं. दुर्गा हांसदा ने यह भी कहा कि ग्राम सभा में योजना का चयन करते समय शिक्षा, पेयजल, सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हों. प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्राम सभा संचालन की विस्तृत जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम में मुखिया भागो मरांडी, मंजू देवी, ललिता किस्कू, पंचायत सचिव शशिधर यादव, सुनील बाडा, मनोहर पोद्दार, अब्दुल हलीम, सुरेश मरांडी, निर्मल भगत सहित अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >