गोड्डा में युवक की सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

देर रात अचानक तबियत बिगड़ी, परिवार में शोक का माहौल

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के लहेरीटोला वार्ड संख्या 06 में सोमवार देर रात एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें किशन कुमार (28 वर्ष), पुत्र रामचंद्र पंडित, इलाज के दौरान गोड्डा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, किशन कुमार सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता से परीक्षा देकर वापस घर लौटा था. परिवार ने बताया कि वह घर लौटकर सामान्य रूप से खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. देर रात अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया. परिजनों ने तत्काल किशन को गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि वे मृतक की मौत के वास्तविक कारण जानना चाहते हैं. उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. अचानक हुई इस घटना से वार्ड और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है, ताकि मौत का स्पष्ट कारण पता चल सके. इसके बाद ही यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का है या कुछ और.

-दिनेश महली, नगर थाना प्रभारी, गोड्डाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >