रमजान का पवित्र महीना आज से होगा शुरू

मुस्लिम बहुल इलाकों में खरीदारी और इबादत की तैयारियों का उत्साह

गोड्डा जिले में रमजान का पवित्र महीना गुरुवार से शुरू हो गया है. इसे लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. महगामा, हनवारा सहित अन्य बाजारों में सेवई, खजूर, फल, शरबत और रोजमर्रा के सामान की खरीदारी तेज हो गयी है. घर-घर में साफ-सफाई के साथ इफ्तार और सेहरी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. दुकानदारों के अनुसार रमजान से पहले जरूरी सामानों की मांग में वृद्धि हुई है. बाजारों में रोजेदारों की खरीदारी बढ़ गयी है. टोपी, इत्र, सेहरी और इफ्तार के सामान, खजूर, सेवइयां, फल और किराना दुकानों पर देर शाम तक भीड़ देखी जा रही है. स्थानीय मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारियां पूरी हो चुकी है. इमामों ने रोजेदारों से संयम, इबादत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. रमजान के दौरान विशेष दुआएं, कुरआन की तिलावत और सदक़ा-खैरात पर विशेष जोर दिया गया. युवाओं की टोलियां मस्जिद परिसरों में सफाई अभियान में जुटी रहीं. दुकानदारों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गयी है. रमजान को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और गुरुवार को पहले रोजे के साथ इबादतों का सिलसिला शुरू होगा. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >