प्रतिनिधि, गोड्डा. गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में रौतारा-चकेश्वरी मार्ग पर कृषि कार्यालय के पास गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अर्जुन कुमार (22) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अर्जुन हरिपुर गरवन्ना का रहने वाला है. परिजनों के अनुसार, वह गोड्डा सदर अस्पताल जाने के लिए घर से निकला था. रात करीब 11:30 बजे गश्ती पुलिस ने परिजनों को सूचित किया कि अर्जुन दुर्घटना में घायल है. परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता अर्जुन चकेश्वरी की ओर क्यों गया, जबकि वह पहले कभी उधर नहीं गया था. पुलिस के अनुसार, अर्जुन गांधीग्राम की ओर से आ रहा था और रास्ता भटक जाने के कारण चकेश्वरी होकर गोड्डा जा रहा था. कृषि कार्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. पुलिस ने उसे तुरंत गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे शुक्रवार दोपहर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
