नरैनी-नयानगर मार्ग बदहाल, सड़क पर बने गड्ढे बने हादसों का कारण

मुख्य मार्ग पर दो-तीन फीट गहरे गड्ढे, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

महागामा प्रखंड अंतर्गत नरैनी गांव की पुलिया से नयानगर हाट तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच गयी है. सड़क पर जगह-जगह बने दो से तीन फीट गहरे गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़क की स्थिति ऐसी हो गयी है कि इस पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जर्जर सड़क पर गड्ढे इतने बड़े और गहरे हो चुके हैं कि बारिश के मौसम में वे पानी से भरकर तालाब जैसे दिखायी देते हैं. इससे बाइक, साइकिल और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी होती है. कई बार राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं. ग्रामीण गुलजार आलम, मिनसार आलम, नजाम आलम, सूरज यादव, मुन्ना आलम, शब्बीर आलम, जहागीर आलम, आलमगीर आलम, सुफयान आलम, पवन कुमार, रियाज आलम, इरसाद आलम, तैयब आलम आदि ने बताया कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

हजारों वाहन गुजरते हैं रोज़, फिर भी नहीं हो रहा मरम्मत कार्य

यह मार्ग झारखंड और बिहार को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है. प्रतिदिन इस रास्ते से हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. बावजूद इसके, अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है. कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है. लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति दिनोंदिन और भी खराब होती जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह से मांग की है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करायी जाये, ताकि राहगीरों और आमजन को राहत मिल सके. लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >