फुटबॉल प्रतियोगिता में गोड्डा ने पथरगामा को हराया

महागामा के गोविंदपुर में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

महगामा के गोविंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोविंदपुर फूटबॉल मैदान में किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में गर्ल्स टीम का मुकाबला एफसी गोड्डा और एफसी पथरगामा के बीच हुआ. इसमें विजेता टीम एफसी गोड्डा को पांच हजार और उपविजेता टीम एफसी पथरगामा को चार हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि बॉयय टीम में विजेता हवाई नगर गोड्डा को 80 हजार और उपविजेता टीम एमएससी गोड्डा को 60 हजार रुपये संयुक्त रूप से पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत, संत थॉमस स्कूल के प्राचार्य विपिन वर्गीस द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया. मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार साइकिल दिया गया और मैन आफ द मैच का पुरस्कार एलसीडी दिया गया. टूर्नामेंट में अंपायरिंग गुलाम मुस्तफा कर रहे थे. मौके पर अध्यक्ष रामजी मुर्मू, उपाध्यक्ष राजेंद्र मुर्मू, सचिव रमेश हांसदा, उप सचिव बासुदेव सोरेन, उपेंद्र मुर्मू, सुनील मुर्मू, देवी लाल सोरेन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >