जनजातीय महाविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया शुरू, 23 जुलाई तक करा सकेंगे प्रवेश

एस.बीएसएसपीएस जनजातीय महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन शुरू हो गया है। छात्र 23 जुलाई तक अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पथरगामा प्रखंड स्थित एस.बीएसएसपीएस जनजातीय महाविद्यालय, पथरगामा में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2026-30) के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू हो गयी है. महाविद्यालय प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चयनित छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन कराने की अपील की है. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन छात्र-छात्राओं का नामांकन के लिए चयन हुआ है, वे 23 जुलाई 2026 तक अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराकर नामांकन सुनिश्चित करा सकते हैं. प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय तक नामांकन की प्रक्रिया लंबित न रखें. अंतिम दिनों में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से परेशानी हो सकती है. इसलिए समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेना ही बेहतर होगा. महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद प्रथम सूची में चयनित लेकिन नामांकन नहीं कराने वाले विद्यार्थियों को पुनः अवसर नहीं दिया जाएगा. नामांकन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं आवश्यक सहायता के लिए छात्र-छात्राएं महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet kumar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >