सुभाष चंद्र बोस स्मारक पर भी फहराया गया तिरंगा

प्रोजेक्ट रेल में टॉपर छात्राएं हुईं पुरस्कृत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक पर लोक मंच सचिव सर्वजीत झा, विद्यापति भवन में विद्यापति स्मारक परिषद के अध्यक्ष परमानंद चौधरी, मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय तथा गुरुकुल डांस एकेडमी में जिला कला-संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने झंडोतोलन किया. वहीं स्थानीय महिला कॉलज में प्राचार्य प्रो ललन कुमार झा ने झंडा फहराया. इस दौरान कॉलेज प्रबंधन कमेटी सचिव राजीव कुमार मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सनराइज नर्सिंग हॉस्पिटल में डॉ जुनेद द्वारा झंडा फहराया गया. वहीं दूसरी ओर पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में प्रोजेक्ट रेल के टॉपर छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरसिंह भगत ने संयुक्त रूप से टॉपर छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया. पुरस्कृत होने वाली टॉपर छात्राओं में अर्पिता कुमारी, नंदनी कुमारी, पूर्वा कुमारी, चांदनी, मोनिका आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >