हंसडीहा-महागामा नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू, राजस्व की होगी वसूली

सुग्गा बथान के समीप टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहनों से लिया जायेगा टोल

पोड़ैयाहाट प्रखंड के सुग्गा बथान के समीप बने टोल प्लाजा पर शुक्रवार से चार पहिया वाहनों से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी गयी है. इस नये टोल प्लाजा के माध्यम से अब सरकार को राजस्व की वसूली होने लगेगी. एनएचएआइ ने इस संबंध में एक बड़ा कदम उठाते हुए 1 अप्रैल 2026 से सभी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट को पूरी तरह से बंद करने का प्रस्ताव रखा है. इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर ट्रैफिक कम करना और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है. इस बदलाव के तहत, टोल प्लाजा पर अब केवल फास्टैग और यूपीआइ के माध्यम से ही पेमेंट किया जा सकेगा. यह निर्णय यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसके माध्यम से टोल भुगतान की प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >