बकरी बंटवारे के विवाद में भाई के साथ मारपीट, एक घायल

बकरी बंटवारे को लेकर दो भाइयों में हुई कहासुनी

गोड्डा जिले के पोडै़याहाट थाना क्षेत्र के परसोती गांव में मामूली सी बात पर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गयी. बताया जाता है कि बकरी बंटवारे को लेकर दो भाइयों में कहासुनी हो गयी है और बात मारपीट तक चली गयी. घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजे की है. सीएचसी में भर्ती घायल 32 वर्षीय जयकांत मंडल ने बताया कि सुबह बकरी का बंटवारा भाई के बीच हो रहा था. छोटा बकरी होने के कारण अर्जुन मंडल, पत्नी रिंकू देवी, आरती कुमारी, प्रदीप मंडल ने मिलकर लोहे का सबल से प्रहार घायल कर दिया. दूसरी बार जब मारने का प्रयास किया तो घायल को घर में छोड़कर भाग गये. बताया कि घर में वह अकेले थे. उनकी पत्नी दुकान में थी. घटना में घायल के चेहरे एवं सिर में चोट है. वहीं दूसरे पक्ष के मारपीट की घटना में चोटे आई है. उपचार सदर अस्पताल में किया गया है. मामले को लेकर थाना प्रभारी विपिन यादव ने बताया कि मारपीट के मामले पर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >