गणतंत्र क्रीड़ा सप्ताह का भव्य शुभारंभ, साइकिल रेस से शुरू हुआ खेल महोत्सव

गोड्डा के युवाओं ने दिखायी खेल प्रतिभा, सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले में आयोजित वार्षिक गणतंत्र क्रीड़ा साप्ताहिक समारोह का गुरूवार को जिला मुख्यालय में भव्य शुभारंभ हुआ. इस खेल महोत्सव की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह से भरी साइकिल रेस के साथ हुई, जिसमें जिले के 10 युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सुबह 8:05 बजे गोड्डा सदर प्रखंड के डुमरिया गांव से शुरू हुई यह रेस प्लस टू विद्यालय, गोड्डा के समीप समाप्त हुई. प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सड़क पर अपनी प्रतिभा दिखायी. खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने बताया कि यह केवल शुरुआत है. आने वाले एक सप्ताह तक गोड्डा के विभिन्न खेल मैदानों में फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गणतंत्र क्रीड़ा सप्ताह गोड्डा की गौरवशाली परंपरा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है. इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय एथलीट पवन सिंह, संजीव झा, विनोद कुमार बेदी, पुनीत कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

साइकिल रेस के विजेता

प्रथम स्थान :

ब्रजेश हेंब्रम, बरगच्छा हरियारी निवासी (मेडल, ट्रॉफी, साइकिल)

द्वितीय स्थान:

पप्पू बाउरी, कठौन निवासी (मेडल, ट्रॉफी, मिक्सर ग्राइंडर)

तृतीय स्थान:

रंजीत कोड़ा, पांडूबथान निवासी (मेडल, ट्रॉफी, मिक्सर ग्राइंडर)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >