पथरगामा के पत्थलचट्टी यादव टोला में सड़क और नाला निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क व ढक्कनयुक्त नाले का निर्माण कराने की अपील की

पथरगामा प्रखंड के बोहा पंचायत अंतर्गत खरियानी गांव के पत्थलचट्टी यादव टोला के ग्रामीणों ने टोले में पीसीसी सड़क के साथ-साथ पक्की नाला निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि टोले में लगभग 42 घर है और यहां की सड़क लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. ग्रामीणों ने बताया कि 17 वर्ष पूर्व बनायी गयी पीसीसी सड़क जर्जर होकर कच्ची सड़क में तब्दील हो गयी है. वहीं, छह वर्ष पूर्व बोहा पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा महज 400 फीट सड़क का निर्माण कराया गया, जबकि टोले की पुरानी सड़क आज भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी है. ग्रामीणों ने कहा कि टोले में आज तक पक्की नाला का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे बारिश के मौसम में सड़क पर कई दिनों तक पानी का जमाव रहता है और आवाजाही कठिन हो जाती है. घरों से निकलने वाला दूषित पानी भी सड़क पर बहता रहता है.

सड़क और नाले की असमान स्थिति से बढ़ रही परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि टोले की सड़क का एक हिस्सा पीसीसी और अन्य हिस्सा कच्ची होने के कारण ऊंच-नीच हो गया है, जिससे आवाजाही में कठिनाई होती है. रात के अंधेरे में सड़क पर चलने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से अधूरी सड़क को पीसीसी कराये जाने और ढक्कनयुक्त नाला निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक किसी ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की. ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधूरी सड़क को पीसीसी कर दिया जाये और पक्की नाला का निर्माण कराया जाये, तो उन्हें आवाजाही में सुविधा के साथ-साथ स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >