महागामा में युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू, नेता बनो, नेता चुनो को मिली धार

युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने की दिशा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ

महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महागामा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाजुल हक ने की, जबकि गोड्डा जिला यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शत्रुंजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस दौरान मिश्रा ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव अब ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच नेता बनो, नेता चुनो को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे योग्य, ईमानदार और कर्मठ युवाओं को पार्टी में नेतृत्व का अवसर मिलेगा. विधानसभा अध्यक्ष मिनहाजुल हक ने कहा कि युवा कांग्रेस एक ऐसा मंच है, जहां सिफारिश नहीं, मेहनत और निष्ठा के आधार पर नेतृत्व तय होता है. उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे केवल सवाल करने वाले नहीं, बल्कि समाधान देने वाले नेता बनें. कार्यक्रम के दौरान “नेता बनो, नेता चुनो ” स्लोगन पर कार्यकर्ताओं से संवाद सत्र भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, नदीम राजा, कुंदन पासवान, मिस्टर खान, राहुल यादव, अंगद कुमार, मोहम्मद नफीस, प्रहलाद यादव, सोमनाथ दास, अभय जयसवाल, सत्यम भगत, गोपाल कुमार, मोहम्मद नावेद समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >