होटल में चोरी कर रहे आरोपी को बांध कर पीटा, बाद में किया पुलिस के हवाले

नगर थाना की पुलिस आरोपी को बंधन से मुक्त कराकर लायी नगर थाना

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के रूपियामा गांव के समीप एक होटल से चोरी के बर्तन के साथ आरोपी युवक को पकड़ा गया है. युवक बिहार के पंजवारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. युवक को सोमवार की सुबह पकड़ा गया. युवक के पास रूपियामा के समीप के एक होटल से चोरी किये गये बर्तन को बरामद किया गया है. होटल उत्तम साह का बताया जाता है, जो नाश्ता आदि का दुकान रूपियामा के समीप ही चलाता है. युवक बर्तन की चोरी के करने के बाद दूसरे जगह पर भी चोरी करने घुसा था. इसके बाद लोगों की नींद खुल गयी. आरोपी को पकड़ा गया तथा रूपियामा के समीप ही पोल में बांधकर पीटा गया. पिटाई से आरोपी को चोट भी आयी है. बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, तो नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को बंधन से मुक्त कराकर नगर थाना ले आयी. मौजूद वार्ड प्रतिनिधियों ने लोगों को पीटने से रोका. हालांकि इसके पहले कई लोग आरोपी पर हाथ साफ कर चुके थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पंजवारा के वेदाचक गांव का रहने वाला है. पुलिस ने ही बताया कि अब तक चोरी के बाबत लिखित आवेदन किसी के द्वारा नहीं दिया गया है. बताया कि आवेदन देने के बाद ही मामला दर्ज हो पायेगा. आरोपी युवक को पकड़कर अभी नगर थाना में रखा गया है और उपचार आदि कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >