झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण कर रहे हैं. गुरुवार को डीसी गोड्डा अंजली यादव, एसपी मुकेश कुमार, डीडीसी दीपक कुमार दुबे और महागामा एसडीओ आलोक बरन केशरी ने भगैया के झारक्राप्ट केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर उपस्थित बुनकरों से कोकून की खरीदारी और रेशम के कपड़ों में प्रिंटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. महिला बुनकरों ने बताया कि उन्हें कोकून उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं हो पाता है और कार्य के अनुसार होने वाले मुनाफे पर भी असर पड़ा है. अधिकारियों ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद अधिकारी बुधवाचक गांव पहुंचकर वहां के बुनकरों से रूबरू हुए. निरीक्षण दल ने नव निर्मित नेचर पार्क का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान बीडीओ विजय कुमार मंडल, सीओ मदन मोहली, झारक्राप्ट के वरीय प्रबंधक राजकुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर बुनकर केंद्र का किया औचक निरीक्षण

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर बुनकर केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Copied link
अधिकारियों ने बुनकरों की समस्याओं को सुना और समाधान का दिया आश्वासन