विशाहा मंडल में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का थामा दामन

भाजपा का अंग वस्त्र देकर विधायक ने किया स्वागत

गोड्डा विधानसभा अंतर्गत बिसाहा मंडल में संतोष भगत व सोनू भगत के नेतृत्व में बिसाहा के हिमांशु शेखर के साथ गोड्डा विधायक अमित मंडल की उपस्थिति में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है. मौके पर मौजूद विधायक श्री मंडल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाकर नये कार्यकर्ताओं को जोड़कर मौका देती है. उन्होंने कहा कि स्वार्थ से ऊपर उठकर देश हित के बारे में सोचने वाले लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. इसी वजह से वर्तमान में पार्टी बुलंदी पर है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है. सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं. अन्य किसी भी पार्टी में 20-20 सालों से ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बदले जाते हैं और वर्षों से एक ही परिवार पार्टी पर कब्जा जमाए हुए है. लेकिन भाजपा में हर पांच साल में नया अध्यक्ष देकर आंतरिक लोकतंत्र बनाये रखने की परंपरा कायम है. विधायक श्री मंडल ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में यकीन करती है. यदि जात धर्म के नाम पर कोई भय दिखाए तो आपको सिर्फ और सिर्फ अमित मंडल याद आना चहिये जिसके पूरे परिवार ने सबको जोड़ने में यकीन किया है. हिमांशु शेखर व संतोष भगत ने कहा कि भाजपा गोड्डा विस में विकास की लकीर खिंचेगी और रिकॉर्ड मतों से पार्टी जीतेगी. मौके पर राजीव भगत, सोनू भगत, अनीश भगत, राजेश महतो, हार्दिक कुंवर समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >