चार लेबर कोड के विरोध में 12 फरवरी को खनन क्षेत्र में हड़ताल : यूनियन सचिव

ललमटिया में धूमधाम से मनाया गया यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का स्थापना दिवस

ललमटिया के एटक यूनियन कार्यालय में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 87वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन अध्यक्ष रामस्वरूप द्वारा झंडा फहराकर किया गया. उन्होंने चार लेबर कोड को काला कानून बताते हुए कहा कि यह जबरन मजदूरों पर लागू किया जा रहा है. इस कानून के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले 12 फरवरी को राजमहल परियोजना के खनन क्षेत्र में एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है. अध्यक्ष रामस्वरूप ने कहा कि कोल इंडिया का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है. दुनिया का रोशन करने वाले मजदूर स्वयं अंधकार में सिमट सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार लगातार सार्वजनिक कंपनियों का निजीकरण कर रही है और कोल ब्लॉक को प्राइवेट कंपनियों के हाथों बेच रही है. रामस्वरूप ने बताया कि राजमहल परियोजना का कार्य 2029 तक है, जिसमें कार्यरत 2200 मजदूरों का भविष्य खतरे में है. उन्होंने कहा कि मजदूर रविवार को कार्य करने की मांग कर रहे हैं, जबकि कानून के अनुसार लगातार सात दिन कार्य करना संभव नहीं है. कोल इंडिया पहले यूनियन की सहमति से रविवार को कार्य करने पर डबल मजदूरी का भुगतान करती थी. रविवार को कार्य लेना या नहीं लेना प्रबंधन के निर्णय पर निर्भर करता है.

सरकार के मजदूर विरोधी फैसलों पर यूनियन की आपत्ति

यूनियन के सचिव रामजी साह ने कहा कि भारत सरकार मजदूर एवं किसान विरोधी है. रामस्वरूप ने बताया कि एटक यूनियन की स्थापना 4 जनवरी 1939 में हुई थी. आजादी से पहले ही यूनियन का गठन किया गया था. यूनियन के सदस्यों ने हमेशा मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और यह संघर्ष यूनियन की रग-रग में भरा हुआ है. उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें. कार्यक्रम में ओसीपी अध्यक्ष बाबूलाल किस्कू, सचिव रामसुंदर महतो, सीताराम महतो, शंकर गुप्ता, लखनदर लोहार, गुरु प्रसाद हाजरा, विनोद महतो, नरसिंह लोहार, अरुण साह, फारूक अंसारी, सलामत अंसारी, सांझली मुर्मू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >