चूल्हे की चिंगारी से निकली आग से घर जलकर राख, एक लाख का नुकसान

ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया जा सका काबू

मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव में चूल्हे की चिंगारी से निकली आग से मो सत्तार के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इसमें गृह स्वामी के घर में रखा करीब दस हजार नकद, जेवरात, अनाज, कपड़ा व सारा सामान जलकर राख हो गया. इस मामले में गृह स्वामी ने बताया कि सोमवार की सुबह घर के सभी व्यक्ति खाना खाकर खेत चले गये. इसी बीच ग्रामीणों द्वारा घर में आग लगने की सूचना मिलने पर जैसे ही घर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा था. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर तो काबू पा लिया गया, परंतु घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था. इस मामले में बीडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. कर्मचारी को भेजकर जांच करायी जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव मुआवजा प्रदान किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >