देर शाम चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन कराया गया अतिक्रमण मुक्त

दुकान के सामने रोड पर किये गये निर्माण को गिराया गया

गोड्डा नगर परिषद व अंचल की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार की शाम को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. टीम में नगर परिषद व अंचल प्रशासन की टीम शामिल थी. कारगिल चौक से लेकर गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर स्थित दोनों ओर से सरकारी भूमि की दुकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया. ज्यादातर मामलों में दुकान के सामने रोड पर किये गये निर्माण को गिराया गया. मुख्य सड़क पर दुकान के छज्जे आदि को हटाया गया. साथ ही दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी गयी. कार्रवाई में नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित कुमार गुप्ता, अंचल निरीक्षक पंकज कुमार आदि थे. मालूम हो कि इसके पहले भी नेहरू चौक पर सरकारी बुलडोजर चलाकर दुकानों को हटाया गया था. बताया कि अवैध अतिक्रमण से लगातार चौक-चौराहों पर जाम की समस्या हो रही है. इसको लेकर लगातार इस मामले में कवायद की जा रही है. अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. इसी क्रम में मकान बनाने के दौरान मुख्य सड़क पर रखे गये मिट्टी को भी जेसीबी से नीचे गिरा दिया गया. कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >