दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार कंप्यूटर की टीम बनी विजेता

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

यूथ क्लब दहिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भविष्य के प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य महागामा दक्षिणी शोएब अहमद उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना. फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें स्टार कंप्यूटर की टीम ने एक्साइलेंस एकेडमी दहिया मोड़ को हराकर शानदार जीत दर्ज की. विजेता टीम स्टार कंप्यूटर के कप्तान परवेज को 15,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. उपविजेता टीम के कप्तान इरशाद आलम को 10,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गयी. सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया.

खेल के साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता देने का संदेश

इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों से अपील की गयी कि खेल के साथ शिक्षा को भी समान महत्व दें, क्योंकि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है. अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. यूथ क्लब के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >