भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के प्रचार वाहन में लगी आग

वाहन में आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के रौतारा के समीप देर रात करीब 9.30 बजे भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के प्रचार वाहन में आग लगने से वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम रौतारा चौक पहुंच कर आग को बुझाने के प्रयास में जुट गयी. प्रचार के लिए खुले डाला वाला बोलेरे वाहन में आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन पथरगामा की ओर से प्रचार कर लौट रहा था. इस क्रम में अचानक वाहन धू-धू कर चलने लगा. लोगों की सूचना पर पुलिस के हस्तक्षेप से दमकल विभाग को सूचना के बाद वाहन आग पर पानी की बौछार की जा रही है. कुछ लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि मामले की पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >