थाना प्रभारी ने छात्रों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

उन्होंने नवम और दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी महावीर पंडित ने यूनिक कैरियर पब्लिक स्कूल में जागरुकता अभियान चलाया. उन्होंने नवम और दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया. उन्होंने बताया कि पोड़ैयाहाट-गोड्डा मुख्य पथ और बाजार क्षेत्र में पिछले 6 महीनों में 12 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत भी हुई है. अधिकतर हादसे तेज रफ्तार, बिना हेलमेट बाइक चलाने और गलत ओवरटेक के कारण हुए हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन चलाना कानूनन अपराध है और बिना लाइसेंस, हेलमेट तथा ट्रिपल लोडिंग पर जुर्माना भी तय है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि सड़क पर स्टंट करना बहादुरी नहीं बल्कि लापरवाही है. कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. बच्चों ने नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >