गोड्डा. जिला अंतर्गत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के फसिया डंगाल मुहल्ले में हुई. यहां निर्माणाधीन मकान में सेंट्रिंग का काम करने के दौरान मजदूर तालिब अंसारी अचानक असंतुलित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गया. इस कारण उसे गंभीर चोटें आईं. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. दूसरी घटना भी नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर मुहल्ले से सामने आयी है. यहां रिशु कुमार मंडल का पैर फिसलने के कारण निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में गिर गया. इस हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है. पीपल के पेड़ से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल तीसरी घटना सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के काल्हाजोर गांव की है. यहां साहेब बास्की बकरी को चारा खिलाने के लिए पीपल के पेड़ पर चढ़कर पत्ता तोड़ रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे जमीन पर गिर गया. इस हादसे में उसकी कमर टूट गयी है. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.
अलग-अलग हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, भर्ती
इस हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है.
