बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने शाखा प्रबंधकों के साथ की समीक्षा बैठक प्रतिनिधि, गोड्डा एसडीपीओ कार्यालय में गोड्डा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एवं उसे और मजबूत बनाने के लिए बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने की. बैठक में क्षेत्र के लगभग 15 बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म प्रणाली को दुरुस्त रखने, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता, नकदी प्रबंधन, प्रवेश नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस के साथ साझा करने की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखाओं को बैंक सुरक्षा एवं अपराध निवारण से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की प्रति सौंपी गयी तथा उसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया. बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने सुरक्षा मानकों का नियमित परीक्षण करते रहें. पुलिस एवं बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बैंक डकैती, लूट तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश साझा किये गये. बैठक में मौजूद बैंक अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे. बैठक में एसडीपीओ के अलावा गोड्डा सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत तथा रौतारा टीओपी प्रभारी राज गुप्ता उपस्थित थे.
बैंक डकैती व साइबर ठगी रोकने की बनी रणनीति

बैंक डकैती व साइबर ठगी रोकने की बनी रणनीति
Copied link
एसडीपीओ कार्यालय में गोड्डा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एवं उसे और मजबूत बनाने के लिए बैठक आयोजित की गयी.