राज्य के विभिन्न जिलों से 250 प्रतिभागी होंगे शामिल, एसडीओ ने किया शुभारंभ तस्वीर- 49 प्रतियोगिता का उद्घाटन करते एसडीओ. 50 प्रतियोगिता में दमखम दिखाते प्रतिभागी. प्रतिनिधि, महागामा ऊर्जानगर स्टाफ क्लब के प्रांगण में ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पहल पर चौथा झारखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू हो गया. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों धनबाद, रांची, दुमका, पाकुड़, कोडरमा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, गुमला, सिमडेगा, देवघर, गोड्डा समेत अन्य जिलों से 250 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन गोड्डा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है. शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओ आलोक वरण केसरी तथा झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव नीरज कुमार ने किया. इस अवसर पर एसडीओ आलोक वरण केसरी ने खिलाड़ियों का उत्साहबर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है. उन्होंने प्रतिभागियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी. कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में मदद करती है. तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अब तक सब-जूनियर वर्ग में गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि देवघर जिला दूसरे स्थान पर बना हुआ है. प्रतिभागियों ने अपने दमदार प्रदर्शन और तकनीकी कौशल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. आयोजन समिति के नीरज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 19 को संपन्न होगा. समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के उप सचिव रविउल हुसैन, मो नदीम, गौतम कुमार, अजीजुल्लाह समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद थे. इस दौरान राज्यभर से आये खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
