9.03 लाख में हुई राजकीय बिसुआ मेले की बंदोबस्ती

छह राउंड की बोली में प्रमोद यादव ने मारी बाजी

बसंतराय. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को 14 को लगने वाले ऐतिहासिक तालाब के चारों ओर आयोजित होनेवाले राजकीय बिसुआ मेला की बंदोबस्ती के लिए डाक की बोली लगायी गयी. बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया में तीन संवेदकों प्रमोद यादव, रामधनी पंडित और शाहनवाज आलम ने दावेदारी पेश की. बोली शुरू होने से पहले अधिकारियों द्वारा सभी अभ्यर्थियों को नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. बोली में भाग लेने के लिए कुल राशि का 75 प्रतिशत यानी 6,58,652 रुपये अग्रिम जमा करना अनिवार्य था. सफल बोलीदाता को शेष राशि 13 अप्रैल तक जमा करने का निर्देश दिया गया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शुरुआती दौर के बाद मुकाबला प्रमोद यादव और रामधनी पंडित के बीच सिमट गया. दोनों के बीच लगभग 6 राउंड तक चली जोरदार बोली में अंततः प्रमोद यादव ने 9 लाख 3 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर मेले की बंदोबस्ती अपने नाम कर ली. इस अवसर पर एसी प्रेमलता मुर्मू और एसडीओ बैद्यनाथ उरांव उपस्थित थे. संवेदकों ने तालाब के चारों ओर हो रहे अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >