बालक व बालिका वर्ग में संत थॉमस स्कूल ने मारी बाजी

जिला खो-खो संघ की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

गोड्डा. स्थानीय गांधी मैदान में खो खो संघ की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता सह ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. इसमें जिले के सभी प्रखंडों से आये स्कूली बच्चों ने भाग लिया. खेल में 300 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. दो दिवसीय प्रतियोगिता काफी रोमांचक रहा. बच्चों ने खूब आनंद उठाया. मैच के दौरान फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में संत थॉमस डकैता मिशन ने प्रथम व गोड्डा ब्लास्टर दूसरे तथा ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा. बालिका वर्ग में संत थामस गोड्डा , महागामा कस्तूरबा दूसरे व कस्तूरबा पोड़ैयाहाट तीसरे स्थान पर रहा. मौके पर मुख्य अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद आशीष कुमार, खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो आदि मौजूद थे. कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि खो-खो रोमांचक खेल है. तमाम खिलाड़ी खूब मेहनत करें. जिले का नाम रोशन करें. कहा कि खेल के सचिव आर्यन चंद्रवंशी के द्वारा लगातार मेहनत का परिणाम है कि बच्चे बेहतर कर रहे है. खिलाड़ियों को एकत्रित कर रोजाना प्रैक्टिस करवाने का काम किया जा रहा है. खेल पदाधिकारी प्राण महतो ने भी जमकर बच्चों की तारीफ की. खेल के कोच विजय कुमार मिर्धा, टीपलाल साह, सीराज अहमद, पुरेंद्र साह, मोनालिसा मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >