ललमटिया में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से शुरू

संत जॉन्स उच्च विद्यालय व सिदो-कान्हू शिशु विद्या मंदिर बने परीक्षा केंद्र

ललमटिया स्थित संत जॉन्स उच्च विद्यालय एवं सिद्धू कानू शिशु विद्या मंदिर में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हो गयी. संत जॉन्स उच्च विद्यालय के केंद्र अधीक्षक युगल किशोर महतो ने बताया कि मैट्रिक की आइटीआइ एवं वोकेशनल विषय की परीक्षा में कुल 101 छात्र शामिल हुए, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा. वहीं द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट के वोकेशनल विषय की परीक्षा में 264 छात्र उपस्थित हुए तथा दो छात्र अनुपस्थित रहे. सिदो-कान्हू शिशु विद्या मंदिर के केंद्र अधीक्षक उमाकांत मिश्रा ने बताया कि द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट के वोकेशनल विषय की परीक्षा में 21 छात्र उपस्थित हुए और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की जा रही थी. साथ ही शिक्षकों द्वारा भी परीक्षा कक्षों में कड़ी निगरानी रखी गयी. परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में सत्यनारायण यादव एवं राजीव कनौजिया उपस्थित थे. इसके अलावा बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >