इंटरमीडिएट की परीक्षा में इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स, शिवपुर गोड्डा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए जिले की मेरिट लिस्ट में शानदार स्थान हासिल किया है. कोचिंग के तीन छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाकर न केवल अपने कॉलेज बल्कि कोचिंग का मान बढ़ाया है. जेएसी द्वारा जारी कॉमर्स परीक्षा परिणामों में स्नेही कश्यप ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया. वहीं, विमल टुडू ने 77 प्रतिशत अंक के साथ जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा साबित की. साथ ही, काजल कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 75 प्रतिशत अंक हासिल किए और जिले के टॉप टेन सूची में नौवां स्थान दर्ज कराया. इसके अलावा कोचिंग के श्वेता रानी, अभिराम टुडू सहित अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा. विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कोचिंग के संचालक सह शिक्षक कुमार नयन ने हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स के तीन बच्चे जिला टॉप टेन में शामिल
स्नेही कश्यप चौथे, विमल टुडू सातवें और नौवें स्थान पर रहीं काजल कुमारी
